फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर कांवड़िए, मंदिरों में गूंज रहे भोले के जयकारे

विज्ञापन
संभल बहजोई मार्ग पर किसौली में डीजे की धुन पर झूमते शिवभक्त। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल/असमोली/सौंधन। महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। हरिद्वार और राजघाट से जल लेकर कांवड़ियों के जत्थे संभल पहुंचे। मंदिरों में भी भोले के जयकारे गूंजते सुनाई दिए। सड़क से लेकर मंदिरों तक भक्ति भरा माहौल नजर आया। पुलिस की निगरानी और सुरक्षा के एहतियाती इंतजामों के बीच कांवड़ियों के जत्थे गुजरे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों के जत्थे पर पुष्पवर्षा की है। मुस्लिमों ने भी कांवड़ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में हरिद्वार और राजघाट से कांवड़ का जल लेकर जत्थे लौटे। चौधरी सराय में जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया और पुष्प बरसाए। आर्य समाज मार्ग व असमोली में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कांवड़ियों का स्वागत किया गया। पुलिस कर्मियों ने पुष्प बरसाए।
चौधरी सराय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सय्यद शान अली के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। मुस्लिम महिलाएं भी स्वागत करने में शामिल रहीं। हयातनगर में बिजली कर्मचारियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें