फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे से खफा चाचा शिवपाल: कहा- अखिलेश यादव की पार्टी से कभी नहीं होगा गठबंधन, मदरसों की जांच को बताया अनुचित

Sat, 24 Sep 2022 09:58 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इस समय जाति और वर्ग के आधार पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसीलिए यदुकुल पुर्नजागरण मिशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के लिए राष्ट्रीय परिवर्तन दल के मुखिया डीपी यादव के साथ संभल पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए मदरसों के सर्वे को भी अनुचित बताया और सभी स्कूलों की जांच करने की बात कही। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय जाति और वर्ग के आधार पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसीलिए यदुकुल पुर्नजागरण मिशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

शिवपाल ने आगे कहा कि प्रदेश के 75 जिलों में इस मिशन के तहत जागरूकता की जानी है। पीएफआई पर हो रही कार्रवाई के सवाल पर कहा कि दोषी पर कार्रवाई की जानी चाहिए, लेकिन निर्दोष को परेशान न किया जाए। आजम खां को लेकर किए गए सवाल के जबाव में कहा कि वह बड़े नेता हैं और उन्होंने अच्छे काम किए हैं। उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। राजनीति में इतना नहीं गिरना चाहिए।
विज्ञापन

बाहुबली पूर्व सांसद डीपी यादव से सवाल किया गया कि क्या वह संभल से चुनाव लड़ सकते हैं तो उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। फिलहाल नौजवान, किसान, पीड़ित और हर दबे वर्ग के लिए यदुकुल पुनर्जागरण मिशन चलाया जा रहा है। मालूम हो रविवार को कैलादेवी इलाके में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम को डीपी यादव और शिवपाल सिंह यादव संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें