फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सावन के पहले सोमवार को भोले के जलाभिषेक के लिए सजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लेकर नगर व ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, प्रशासन व पुलिस ने भी शिवालयों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।रविवार को सुबह से ही गांव सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत रेलवे रोड स्थित श्रीदेवधाम मंदिर आदि में सोमवार को होने वाले शिवलिंग के जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और मंदिर परिसर को फूल मालाओं व विद्युत उपकरणों से सजाया।
विज्ञापन

वहीं, सादातबाड़ी के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों व शिवभक्तों के प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग बनाई गईं। साथ ही, मंदिर के भवन को फूल-मालाओं से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें