फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट से जल लेने रवाना हुए शिवभक्त

विज्ञापन
चंदौसी के नेहटा मार्ग पर राजघाट गंगा से जल लेने जाता कांवड़ियों का जत्था। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। महाशिवरात्रि को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए राजघाट गंगा तट से जल लेने को शिवभक्त निजी व प्राइवेट वाहनों जयकारें लगाते हुए रवाना हुए। बुधवार को कांवड़ में जल लेकर लौटेंगे शिवभक्त। 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन शि वलिंग पर करेंगे जलाभिषेक।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही शिवभक्तों का राजघाट गंगा तट से जल लाने को जाना शुरू हो गया। शिवभक्त अपने-अपने घरों से तिलक कराकर कांवड़ लेकर अपने-अपने साथियों के साथ निकल पड़े। कुछ शिवभक्त वाहनों में डीजे लगाकर जल लाने को राजघाट रवाना हुए। तो कुछ शिवभक्तों ने प्राइवेट वाहन जैसे निजी बस, टेंपों व माल ढोने वाली गाड़ी का सहारा लिया। शिवभक्तों का सुबह से राजघाट जाने का शुरू हुआ सिलसिला रात दस बजे तक जारी रहा। देहात क्षेत्रों से शिवभक्त जत्थों के रूप में कांवड़ में जल लाने को रवाना हुए।
बुधवार की सुबह चार बजे राजघाट से जल लेकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्यों का प्रस्थान कर देंगे। शिवभक्तों का दोपहर दो बजे से नगर में आगमन शुरू हो जाएगा। चंदौसी-बबराला मार्ग पर कई स्थानों पर शिवभक्तों के स्वागत की तैयारियां की गई है। यहां कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों को जलपान सहित आराम का पूरा प्रबंध किया गया है। इसके बाद नगर में भी जगह-जगह भंडारे आयोजत कर शिवभक्तों का सत्कार किया जाएगा। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से ही शिव मंदिर व शिवालयों पर जलाभिषेक का क्रम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर के सभी शिव मंदिरों पर पूरी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें