फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर छोड़कर कहीं बसने की थी तैयारी, करीब तीन माह से ही गौरव से हुई थी नजदीकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। पति की बेरहमी से हत्या करने वाली मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी अपराधिक प्रवृत्ति की थी। इसकी जानकारी पुलिस को मिली है। अब पुलिस रूबी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। जिससे उसकी पूरी काली कुंडली सामने आ सके। ब्लैकमेल कर वसूली की भी जानकारी सामने आई है। चंदौसी समेत दूसरे थानों में छह से सात रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इसमें कुछ रिपोर्ट खत्म कराने के नाम पर रूबी ने वसूली भी की है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले चंदौसी के ही सैनिक चौराहे पर जमीन खाली कराने के लिए अपने प्रेमी युवक अभिषेक से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो विवाद हो गया था। जिसमें रूबी ने मारपीट व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला ब्लैकमेल करती थी इसकी जानकारी मिली है।
एसपी ने बताया कि आरोपी महिला और उसके मोहल्ला निवासी प्रेमी ने राहुल की हत्या के बाद शहर छोड़ने की योजना बनाई थी लेकिन वह कुछ समय तक शहर में ही अलग-अलग रहना चाहते थे जिससे उन पर किसी को शक न हो। एसपी ने बताया कि महिला की कॉल डिटेल से साफ हुआ है कि वह कई लोगों के संपर्क में थी और इसकी पुष्टि लोगों के द्वारा भी की गई। पति भी इस हरकत से परेशान रहता था लेकिन इसके बाद भी वह पति की बात को मानने को तैयार नहीं रहती थी बल्कि विवाद कर देती थी। हत्या के आरोपी गौरव से रूबी की नजदीकी तीन महीने से ही ज्यादा बढ़ गई थीं। इसके बाद वह दूसरे प्रेमी अभिषेक से दूरी बना चुकी थी।
विज्ञापन

000000000000
गौरव से बढ़ी नजदीकी तो अभिषेक से बन गई दूरी
पुलिस की छानबीन में कई जानकारियों रूबी की व्यक्तिगत भी सामने आईं। रूबी का पहले प्रेम प्रसंग अभिषेक नाम के युवक से था। अभिषेक का दोस्त गौरव रूबी की नजर में आया तो रूबी ने गौरव से नजदीकी बना ली। अभिषेक के सामने गौरव को रूबी भाई कहती थी। कुछ समय पहले तीनों नैनीताल भी घूमने गए थे। एक होटल में ठहरे थे। वहां अभिषेक ने गौरव और रूबी का आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से अभिषेक की दूरी रूबी से दूरी बन गई थी। गौरव ने अभिषेक से दोस्ती खत्म कर दी लेकिन रूबी का साथ नहीं छोड़ा।
00000000000
रात में 12 से तीन बजे तक ज्यादा व्यस्त रहती थी रूबी, गौरव से होती थी ज्यादातर बात
पुलिस के लिए राहुल की हत्या का खुलासा करना किसी चुनौती से कम नहीं था। धड़ के आधार पर पहचान कराना मुमकिन नहीं था। पोस्टमार्टम कराया था तो राहुल नाम हाथ पर लिखा मिला था। इसको डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में शामिल कर दिया था। इसके आधार पर पुलिस को कुछ सुराग मिला। लेकिन जब कपड़े और शव की शिनाख्त के लिए रूबी को पुलिस ने बुलाया तो वह मुकर गई। पुलिस की जांच फिर जीरो हो गई। एसपी ने बताया कि हमें महिला पर संदेह था। इसलिए उसके मोबाइल की छानबीन की। कॉल डिटेल के साथ गैलेरी की भी जांच कराई। जिसमें राहुल का एक फोटो मिला जिसमें वह वही कपड़े पहने था जो धड़ के पास मिले थे। इसके बाद रूबी से पूछताछ की तो वह गुमराह तो कर रही थी लेकिन चकमा नहीं दे सकी। कॉल डिटेल निकली तो उसमें गौरव से बातचीत सबसे ज्यादा पाई गई। रात को 12 से तीन बजे तक यह बातचीत होती थी। इसी आधार पर कड़ी से कड़ी मिली और बड़ी साजिश का राजफाश किया।
000000000000000
यह है प्रकरण

अवैध संबंधों में बाधक बने राहुल को उनकी पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव ने ग्राइंडर से टुकडे़ कर गंगा और नाले में बहा दिया था। धड़ 15 दिसंंबर को पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराता मिला था। सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे। उसके पास में एक बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। धड़ पर एक टीशर्ट भी थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। 20 नवंबर को रूबी ने ही पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने 20 से ज्यादा गुमशुदा लोगों के परिजनों से पूछताछ की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
000000

राहुल के घर पर लटका ताला, इस मकान को बेचने की थी साजिश
जहां चार सदस्यों का परिवार रहता था अब वह मकान सुनसान हो गया है और उस पर ताला लटका है। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अनाथ हुए बच्चों के रिश्तेदारों के यहां चले जाने के बाद मकान के आसपास का माहौल गमगीन है। पुलिस को पूछताछ में रूबी और उसके प्रेमी ने बताया कि वह मकान को बेचकर कही चले जाने की तैयारी में थे लेकिन कुछ समय का इंतजार कर रहे थे।
00000000000
कोट
इस हत्याकांड में पुलिस की मजबूत पैरवी रहेगी। जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सजा हो सके। इसके लिए जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कराई जाएगी। सख्त सजा मिलेगी तो समाज में संदेश जाएगा।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें