रेलवे ट्रैक और मृतक छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और खुफिया एजेंसियों की अब तक की जांच में ये ही तथ्य सामने आए हैं। ये बात सामने आने के बाद से रेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। आरपीएफ और यूपी एटीएस की टीमें लगातार छापेमारी में जुटी हैं।
चौदह फरवरी को चंदौसी-मुरादाबाद रेल ट्रैक पर तड़के गुमथल स्टेशन से पहले मोहम्मद गंज पुल के पास करीब 32 एमएम पटरी काट दी गई। इसके पूर्व आठ फरवरी को चंदौसी अलीगढ़ रूट पर पांच एमएम पटरी काटी गई थी। महज छह दिनों में ट्रैक काटने की कोशिश की ये दूसरी घटना से बड़ौदा हाउस से डीजीपी कार्यालय तक हड़कंप मच गया।
कानपुर रेल हादसे में आतंकी साजिश की बात सामने आने पर इस मामले की जांच एटीएस लखनऊ कर रही है।। जांच एजेंसियां हर बिंदु पर काम कर रही है। जबकि फोरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि ये कोई शरारत नहीं थीं। बल्कि बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश थी। जबकि कानपुर हादसे में आतंकी बात सामने पहले ही आ चुकी है। लगातार आतंकी अब रेलव मार्ग को अपना निशाना बना रहे हैं।