बहजोई। शंकराचार्य महाराज अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 26 जून को बहजोई में आगमन प्रस्तावित है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार ने बताया कि वह महाराज अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बबराला रोड स्थित एक होटल परिसर में शुरू होने वाले जन जागरण अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गोमाता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए जन जागरण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संवाद