गांव के लोगों ने समाधि स्थल पर मिट्टी नहीं डलवाए जाने की शिकायत की। उन्होंने बीडीओ को मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि 16 अक्तूबर को पनसुखा मिलक निवासी सुधीश कुमार शहीद हो गए थे। उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी अंत्येष्टि स्थल पर सोमवार से समाधि का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के प्रयासों से चल रहा है। जहां पर समाधि बनाई जा रही है।
वह भूमि बहुत नीची है। ऐसे में लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी से समाधि स्थल पर मिट्टी डलवाने की मांग की थी। 27 अक्तूबर को शहीद की समाधि स्थल पर ही श्रद्घांजलि सभा होनी है। मंगलवार को सुबह 11 बजे एसडीएम अखिलेश यादव समाधि स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा समाधि स्थल पर मिट्टी न डलवाने की शिकायत की। बीडीओ राजकुमार को फोन कर समाधि स्थल पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए।
संभल। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी 26 अक्तूबर को संभल जिले के पनसुखा मिलक गांव आएंगे। वह यहां पर शहीद सुधीश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी रालोद के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि शाम तीन बजे के बाद रालोद महासचिव शहीद के गांव पहुंचेंगे।
शहीदों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
संभल/सिंहपुरसानी। हिंदू जागरण मंच की ओर से मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक सीतापुरी गांव में हुई।
इसमें वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। नरेश सैनी, चौधरी अजयवीर सिंह, दुर्गादास, छत्रपाल सिंह, नन्हूं सिंह, जयपाल, प्रेमसिंह, कल्लू, सोहन, विपिन, राहुल, अंकित सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक जिला सचिव आसिफ अग्रवाल के आवास पर हुई। इसमें शहीद सुधीश कुमार और बीएसएफ के शहीद जवान सुशील को नमन किया गया। भारतल सिरसी और एंचवाड़ा डींगर में ग्रामीणों ने शहीद सुधीश कुमार को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। चौधरी हरेंद्र सिंह, सोमपाल कश्यप, चौधरी भोलू, चौधरी इकबाल, दिनेश चौधरी, मंदीप चाहल, दीपू, सुरेश सिंह आदि ने भाग लिया।