फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिरसी में निकला शबी-ए-जुलजुनाह का जुलूस

Wed, 10 Jul 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे में दो मोहर्रम को मजलिस और मातम का सिलसिला जारी रहा। मोहल्ला सराय सादक में मंगलवार को गुलाम सामिन के अजाखाने में मजलिस हुई। जिसमें गदीरूल हसन और उनके साथियों ने मर्सिया पढ़ा।
विज्ञापन

मौलाना काजी मोहम्मद ने कहा कि दो मोहर्रम 61 हिजरी को इमाम हुसैन अपने परिवार और साथियों के साथ कर्बला में दाखिल हुए थे। जहां उन्होंने नहरे फरात के किनारे खेमे लगा दिए थे लेकिन यजीद की जालिम फौज ने खेमे नहर के किनारे से हटाने को कहा। जिस पर इमाम हुसैन ने खेमे दूसरी जगह लगवा दिए। मजलिस के बाद शबी-ए-जुलजुनाह हजरत इमाम हुसैन बरामद हुआ। जिसमे अंजुमन मुहाफिजे अजा, हुसैनी, रौनक ए अजा, बहारे अजा, शमीमे ईमान, गुंचाये इस्लाम, गोहरे अजा, फेजे पंजेतन और दस्ताने कर्बला ने नोहा पढा और मातम किया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ इमाम बारगाह कला गर्बी पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान शमीम हैदर शेख, आगाज़ हैदर, हसीन हैदर आदि का सहयोग रहा। दूसरी ओर कस्बे के इमाम बारगाह मोहल्ला गर्बी, इमाम बारगाह शर्की सादात, इमाम बारगाह मासूम अली, इमाम बारगाह माकूफा, इमाम बारगाह मुंशियान, इमाम बारगाह इमाम रजा, इमाम बारगाह मोला अब्बास, इमाम बारगाह जहीरुल हैदर, इमाम बारगाह हजरत अली अकबर, इमाम बारगाह बंगाली साहब, अजाखाना दालान और अजाखानों में मजलिसें आयोजित हुईं। साथ ही नजरो नियाज और ठंडे पानी की सबील का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें