फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सूबेदारगंज, चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहित कई पैसेंजर ट्रेनें रहीं लेट

Wed, 21 Oct 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। इन दिनों ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ ही बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को चंडीगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4.57 बजे के बजाय सुबह करीब सात बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस भी सुबह 5.28 बजे के निर्धारित समय से करीब 49 मिनट की देरी से सुबह 6.17 बजे स्टेशन पर आई। इसके अलावा दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी ने यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान किया। यह ट्रेन अपने तय समय सुबह 6.45 बजे के बजाय सुबह करीब 10.40 बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।
वहीं, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन भी सुबह 7.25 बजे के बजाय सुबह 8.16 बजे स्टेशन पर पहुंची। शाम को बरेली-मुरादाबाद मेमू ट्रेन भी अपने निर्धारित समय शाम 5:05 बजे के बजाय करीब सात बजे चंदौसी रेलवे स्टेशन आई। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि संबंधित ट्रेनें अपने पूर्व के स्टेशनों से ही देरी से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें