संभल। स्कूली वाहन अधूरे मानकों के साथ सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बुधवार को परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान सात वाहन ऐसे मिले जिनमें कोई न कोई मानक अधूरा पाया गया। किसी वाहन की फिटनेस नहीं मिली तो कोई वाहन बिना बीमा के ही दौड़ता मिला। ऐसे सात वाहनों पर कार्रवाई की गई है। एआरटीओ प्रवेश कुमार ने चेकिंग के दौरान चार वाहन सीज किए हैं। जबकि तीन वाहनों का चालान किया है। दो दिन पहले बदायूं में हुए हादसे के बाद संभल का परिवहन विभाग चेता है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल संभल में स्कूल के तमाम वाहन ऐसे हैं जो मानकों की अनदेखी कर दौड़ाए जा रहे हैं। बच्चों की संख्या भी मानक के अनुसार नहीं होती है। फिटनेस और बीमा भी नहीं है। ऐसे में मासूम बच्चों की जान को खतरा है। जिम्मेदार हादसों के बाद ही चेतते हैं उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।