चंदौसी। नगर पालिका ने शहर में दो करोड़ की लागत की सात नाली और सड़के बनेगी। पालिका की ओर से टेडर जारी कर दिए गए हैं। उनके निर्माण कार्य पूरा करने की समयावधि तीन माह रखी गई है। नाली बनने से शहर में जलनिकासी की व्यवस्था होगी तथा काफी हद तक जलभराव से राहत मिलेगी। वही इन्हीं के साथ हॉटमिक्स के बनाने के लिए निकाली गए दो सड़कों के टेंडर के लिए कम निविदाएं आई। इस कारण दोनों सड़काें के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं।
नगर पालिका चंदौसी में वर्ष 2022-23 की 15वें वित्त आयोग की धनराशि अभी अवशेष थी। इसमे से नगर पालिका ने करीब ढाई करोड़ रुपये की सड़क व नाली निर्माण के नौ कार्याे की निविदा अक्तूबर माह में निकाली थी। इनमें से सीता रोड पुलिस चौकी के सामने गुलडेहरा रोड पर से सरकारी नलकूप तक सड़क के दोनों नाली निर्माण 39.83 लाख रुपये, , मोहल्ला लक्ष्मण गंज में पुष्पा बेल्डिंग से सीकरीगेट मोहसिन के घर तक आरसीसी नाली निर्माण 29.36 लाख रुपये, मोहल्ला लक्ष्मण गंज में नशाही मस्जिद रोड पर चेटा की पुलिया से ब्रैकरी तक सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाली निर्माण 33.20 लाख रुपये, सीता रोड पर आरआरके स्कूल वाली पुलिया से गणेश मंदिर के पास पुलिस तक रघुनाथ मंदिर साइड नाली निर्माण 41.82 लाख रुपये, कैथल गेट पुलिया की पुलिया से नंदन फैक्टरी तिराहे तक हॉट मिक्स सड़क नवीनीकरण साइड पटरी नाली मरम्मत 34.01 लाख रुपये बेहेडे वाले ताल स्थित गोशाला के लिए भूसा रूम तक इंटर लॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण 6.40 लाख रुपये, सीता रोड पुलिस चौकी के सामने गुलडेहरा रोड से फौजी के मकान तक हॉटमिक्स सड़क निर्माण 16.93 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए थे। इसमें पांच नाली, दो हॉटमिक्स सड़क व एक इंटर लॉकिंग सड़क शामिल है। इनके टेंडर जारी हो गए हैं। जल्द से इनका निर्माण कार्य शुरू होने का अनुमान है।
नगर पालिका ने मोहल्ला लक्ष्मणगंज में ग्रीन पैलेस से एमआरएफ की ओर होते हुए सड़क के दोनों नाली निर्माण 36.44 लाख रुपये, रामस्वरूप रोड पर मालवीय चौक से संभल गेट तक हॉटमिक्स रोड व साइड इंटर लॉकिंग मरम्मत कार्य 14.64 लाख रुपये के टेंडर भी निकाले थे। पर इनमें कम निविदाएं आई। कम निविदा आने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया।