फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। अधिवक्ता परिषद ब्रज जनपद संभल के पदाधिकारियों ने गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पट्टाभिषेक करके स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन मिश्रा को श्रीगोपाल शर्मा, विष्णु मिश्रा और अनिल बाबू लोहिया ने मिष्ठान खिलाकर उनका आशीष प्राप्त किया। जेएन मिश्रा ने कहा कि जो नई पीढ़ी अपने पूर्वजों का सम्मान करती है वह विकास और उन्नति की राह पर सदैव अग्रसर रहती है। ईश्वर का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ बना रहता है। जो शिष्य अपने गुरु से भी अधिक सफल एवं प्रसिद्ध होते हैं वो अपने गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। अंत में कविता के रूप में उन्होंने अपने आशीष वचन सभी उपस्थित अधिवक्ताओं को दिए।
विज्ञापन

राजीव शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता परिषद संस्कारित अधिवक्ता का संगठन है। हम सदैव अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान करते हैं और उनके मार्गदर्शन में अपने व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्य करते हैं। इस अवसर पर दीपक राठौर, विष्णु शर्मा, राहुल चौधरी, सुनील सिंह, श्यामेंद्र सिंह, विभोर बंसल, प्रवीण गुप्ता, विक्रम सिंह चौहान, रजनी शर्मा, विकास मिश्रा, उज्ज्वल चौधरी, महेश यादव, मोहन लाल मौर्य, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें