संभल। संभल-गजरौला रेल लाइन के विस्तार की मांग को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत रविवार को श्री वंश गोपाल कल्कि धाम के महंत श्री भगवत प्रिय महाराज ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें जल्द ही बजट मंजूर किए जाने की मांग की गई है।
महंत भगवत प्रिय महाराज ने बताया कि संभल-गजरौला रेलवे लाइन विस्तारीकरण की मांग करीब दशक पुरानी है। संभल को श्री कल्कि भगवान के अवतार के लिए जाना जाएगा। संभल का उल्लेख श्री स्कंद पुराण में भी किया गया है। संभल में प्रत्येक वर्ष श्री वंश गोपाल कल्कि धाम फेरी परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। इसमें देश के कोने-कोने से करीब पांच लाख लोग इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए आते हैं।
वहीं, संभल के प्रमुख उद्योग मेंथा उद्योग, विकसित नहीं हो पा रहे हैं। रेल लाइन का विस्तारीकरण हो जाने से संभल का सर्वांगीण विकास होगा। संभल पर्यटन विकास परिषद के आदेश ठाकुर ने कहा कि उम्मीद है कि प्रधानमंत्री संभल को भी रेल लाइन विस्तार की सौगात देंगे। रविराज चाहल ने कहा कि रेल लाइन के विस्तार की जागरूकता के लिए हमारा अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान टिंकू, रोहित कुमार, मनोज कुमार आदि रहे। संवाद