गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र में दो युवकों का तमंचे के साथ फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है। वायरल फोटो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए हुए है जबकि दूसरा युवक सेल्फी ले रहा है। रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि फोटो वायरल होने की जानकारी मिली है। युवकों की तलाश की जा रही है।