फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बबराला-नरौरा बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चेक पोस्ट बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)। आतंकवाद को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। नरौरा बैराज चौकी के समीप बुलंदशहर जिले के नरौरा परमाणु केंद्र स्थित बॉर्डर पर व राजघाट गंगा घाट पर चेक पोस्ट यानी (सैंड बैग) बनाया गया है। इन चेक पोस्ट पर 24 घंटे हथियारों से लैस पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि रेत के बोरे से घेरे बनाते हुए एक चेक पोस्ट नरौरा गंगा बैराज पर दोनों जिलों की सीमा पर बनाया गया है। चेक पोस्ट पर एसआई विजेंद्र सिंह, नन्हेलाल समेत हथियारों से लैस पुलिस कर्मी तैनात हैं। दूसरा चेक पोस्ट गंगा घाट राजघाट पर रेलवे ट्रैक के बराबर बनाया गया है।
जिस पर एसआई विशाल शर्मा व एसआई रोहित कुमार समेत पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। इन सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी गुन्नौर कोतवाली में लगी एलईडी से कनेक्ट कैमरे से रखी जा रही है। रेलवे फुटपाथ रेलवे ट्रैक व नरौरा बैराज के पुल से होकर आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें