सिंहपुरसानी। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव गालिबपुर निवासी फरार आरोपी पंचम सागर के घर पुलिस ने धारा 82 का नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने गांव में मुनादी कराकर आरोपी को एक माह के भीतर पुलिस या फिर कोर्ट में आत्म समर्पण करने का संदेश दिया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष-2020 में सिविल लाइन मेरठ में 420, 467, 468, 471, 406, 120 B धारा में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसमें वह फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर मेरठ पुलिस ने शनिवार को आरोपी के गांव पहुंची थी। आत्म समर्पण न करने की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद