सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव आढ़ोल के ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा में विकास कार्य में की गई धांधली की जांच को पहुंची टीम को सचिव द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर जांच टीम ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को दूसरा नोटिस जारी कर 24 जून तक अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने की निर्देश दिए गए हैं।
गांव आढ़ोल में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव द्वारा विकास कार्य में की गई धांधली की शिकायत पर डीएम द्वारा गठित की गई जांच टीम में जिला खाद्यान्न विपणन अधिकारी ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को भेजे गए नोटिस में कहा है कि डीएम के आदेश पर पीडब्ल्यूडी और जिला खाद्यान्न विपणन विभाग को जांच दी गई है। जिसकी 30 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपनी थी। तीन जून को मौके पर मामले की जांच के लिए गए तो सचिव के द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य के अभिलेख नहीं दिए गए। बीडीओ और एडीओ पंचायत पवांसा को नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत के अभिलेख 16 जून तक कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए, लेकिन अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद फिर से बीडीओ और एडीओ पंचायत पवांसा को नोटिस जारी कर 24 जून तक कार्यालय में अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।