फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जिले में ब्लैक फंगस का दूसरा मामला आया सामने, चपेट में आई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में ब्लैक फंगस का दूसरा मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग हिस्ट्री जुटाने में लगा है। महिला मरीज में एमआरआई और सीटी स्कैन के दौरान ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला कोरोना संक्रमित नहीं हुई थी। अब स्वास्थ्य विभाग इस पड़ताल में जुटा है कि आखिर फंगस महिला को हुआ कैसे है। अंदेशा है कि महिला कोरोना संक्रमित हुई होगी लेकिन संक्रमण मामूली होने के चलते महिला स्वस्थ हो गई होगी।
विज्ञापन

रविवार को गुन्नौर तहसील के गांव सलेमपुर निवासी 28 वर्षीय महिला में अलीगढ़ के निजी एमआरआई सेंटर में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि महिला गांव में रहती हैं और कुछ दिनों पहले आंख में दर्द हुआ और चेहरे पर सूजन आ गई। परिजनों ने अलीगढ़ के निजी एमआरआई सेंटर पर जांच कराई, जिसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। महिला उपचार में है और अब हिस्ट्री जुटाई जाएगी कि आखिर महिला को ब्लैक फंगस हुआ कैसे। महिला को सोमवार को जिला अस्पताल बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें