फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय में एसडीएम का छापा, अभिलेख जब्त

Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। एसडीएम वंदना मिश्रा ने शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय पर छापा मारकर अभिलेख चेक किए। तहसील कार्यालय का गेट बंद कर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उन्हें छोड़ दिया। कुछ अभिलेख जब्त किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि कार्यालय के अंदर अभिलेख चेक किए गए हैं। काम कर रहे विभाग के लोगों से पूछताछ की गई है और कुछ रजिस्टर अपने कब्जे में लिए हैं। एसडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कुछ शिकायतें हुईं थीं। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। छानबीन की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जो लोग हिरासत में लिए गए थे उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मालूम हो एआरटीओ कार्यालय में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा है। चर्चा रहती है कि दलालों की मदद से कार्य कराए जाते हैं और लोगों से अवैध वसूली की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें