फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छोटा फील्ड की जमीन के विवाद की जांच करने पहुंचे एसडीएम

Thu, 26 Jun 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। छोटा फील्ड की जमीन के विवाद की जांच के लिए बुधवार को पहुंचे एसडीएम विनय मिश्रा ने मौका मुआयना कर दोनों पक्षों से जानकारी ली और अभिलेख भी देखे। सुरक्षा के लिहाज से आरआरएफ की टीम तैनात रही।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद करीब चार बजे एसडीएम विनय मिश्रा छोटा फील्ड की जमीन के विवाद की जांच करने पहुंचे। यहां एसडीएम ने पहले दोनों पक्षों के लोगों से छोटा फील्ड की जमीन से जुड़ी जानकारी ली। इसके बाद हल्का लेखपाल समेत दोनों पक्षों के लोगों से अभिलेख देखे। बावजूद इसके एसडीएम को दोनों पक्षों के लोगों से पूरे अभिलेख देखने को नहीं मिले। करीब आधा घंटे तक एसडीएम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। बाद में दोनों पक्षों के लोगों से बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक अपने सही अभिलेख दिखाने की बात कही। इसके बाद एसडीएम वापस लौट गए।
पूरे मामले में एक पक्ष के द एजूकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना था कि छोटा फील्ड की करीब साढ़े बारह बीघा जमीन ट्रस्ट के नाम है। इसमें से करीब ढाई बीघा जमीन पर दूसरे पक्ष की ओर से गलत तरीके से मकान, धर्मस्थल व कब्रिस्तान बना लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष का कहना था कि यह उनकी दादलाई जमीन है। वहीं, पूरे मामले में एसडीएम का कहना था कि मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई थी। दोनों पक्षों के लोगों से छोटा फील्ड की जमीन के अभिलेख देखे गए थे। बावजूद इसके अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर दोनों पक्षों के लोगों को बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक अपने-अपने सही अभिलेखों के साथ तलब किया गया है। सही अभिलेख मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें