फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाला बंद करने की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम

Thu, 26 Jun 2025 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रामबाग रोड पर नाला बंद करने की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने राजस्व विभाग और पालिका की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी करने पर लोगों ने कॉलोनी के पीछे करेली रोड पर पुलिया के नीचे बने नाले को जलस्रोत होने की बात कही।
विज्ञापन

रामबाग रोड पर नाला बंद कर नाले पर कॉलोनी बसाने की शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत पर बुधवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा और ईओ धर्मराज राम पालिका व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाले का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि नाला कॉलोनी से हटकर जा रहा है। एसडीएम ने कॉलोनी के पीछे कैथल व करेली गांव के मार्ग पर नाले का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि ये नाला नहीं जलस्रोत है। जो काफी समय पहले बंद हो चुका है। नाला अलग है। एसडीएम ने ईओ से पूर्व में लगाए गए लाल निशान की जानकारी ली। साथ ही कहा कि नाले को कोई बंद नहीं कर सकता है। सफाई के साथ बाद नाले को सुचारू रूप से शुरू कराया जाएगा। ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें