फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: न्यायालय परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी के जनपद न्यायालय परिसर में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मोबाइल चोरी के एक आरोपी को बंदी गृह में दाखिल कराने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ। धक्का-मुक्की में दोनों पक्षों के सिपाहियों की वर्दी फट गई, जिसके बाद संभल के सीओ कुलदीप सिंह ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के सिपाही धर्मेंद्र और तारिक एक मोबाइल चोर आरोपी को न्यायालय में पेश करने लाए थे। पेशी के बाद वे आरोपी को परिसर स्थित बंदी गृह में दाखिल कराने पहुंचे। बंदी गृह पर तैनात सिपाही विनीत कुमार ने आरोपी के पैर में गंभीर चोट का हवाला देते हुए उसे रखने से इन्कार कर दिया। विनीत कुमार ने वाहन आने तक इंतजार करने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
यह नोकझोंक जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की वर्दी फट गई। न्यायालय परिसर में पुलिसकर्मियों को लड़ते देख अधिवक्ताओं और वादकारियों की भीड़ जमा हो गई। संयोगवश वहां मौजूद संभल के सीओ कुलदीप सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया। उन्होंने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद दिनभर इस घटना की चर्चा होती रही। सीओ विवेक जावला ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें