फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिजली चेकिंग के समय जेई व टीम से हाथापाई, अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चेकिंग के समय जेई व टीम से हाथापाई, अभिलेख फाड़े
विज्ञापन

धनारी(संभल)। थाना क्षेत्र के बायभूड के एक घर में बिजली चोरी पकड़े जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठा। आरोपी ग्रामीण ने परिजनों के साथ मिलकर जेई व उनकी टीम के साथ हाथापाई की। आरोप है कि ग्रामीण ने अभिलेख भी फाड़ दिए। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ग्रामीण सुभाष, उसकी पत्नी व बेटी के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, सरकार काम में बाधा डालने, अभिलेख फाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र के हिरोनी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार, नवनीत पांडे, लाइनमैन सूरजपाल किशनपाल, मनजीत के साथ बृहस्पतिवार को गांव बायभूड में सघन चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। चेकिंग के दौरान ग्रामीण सुभाष के घर से लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी होती मिली। टीम ने उसकी वीडियो बना ली। आरोप है कि वीडियो बनाते समय सुभाष, उसकी पत्नी, बेटी भी आ गई। बिजली चोरी पकड़े जाने पर आरोपी गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर जेई व लाइनमैन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। टीम के सदस्यों ने वीडियो भी बना ली। आरोप है कि उनके अभिलेख भी फाड़ दिए गए हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जेई ने मौके पर ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी सुभाष, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटी अंशु के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दंपती, उनकी बेटी के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 332, 353, 427 में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दंपती फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें