फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मक्का से भरी ट्राॅली से दबकर स्कूटी सवार छात्रा की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के पवांसा-आटा मार्ग पर स्कूटी सवार कक्षा दस की छात्रा की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा छात्रा का भाई घायल हो गया। इस मामले कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार करते हुए परिजनों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव अजीमाबाद निवासी सपना गौड़ ने बताया कि मंगलवार की सुबह आठ बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी शर्मा दसवीं की में पढ़ रही थी। वह गांव पवांसा के पंडित राम प्रसाद जनता कृषक इंटर कॉलेज में गई थी। बेटा अभय गौड़ खाटू श्याम राजस्थान जाने के लिए स्कूटी से सुबह करीब साढ़े दस बजे बेटी की छुट्टी कराकर अपने साथ घर लेकर आ रहा था, तभी गांव पवांसा में स्थित पवांसा-आटा मार्ग पर अचानक से स्कूटी के पहिए के नीचे पत्थर आने से स्कूटी फिसल गई और मक्का से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गई। हादसे के बाद आसपास के मौके पर पहुंचे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। छात्रा को संभल के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मगर डॉक्टर ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। इसमें छात्रा का भाई भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पवांसा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने से लिखित में इनकार कर दिया। मंगलवार की देर शाम गांव के ही श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक छात्रा तीन बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। कोतवाल राजीव कुमार मलिक ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें