चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड पर स्कूटी सवार युवक ने बाइक सवार दंपती के साथ अभद्रता व मारपीट की। आरोप है कि युवक ने बाइक पर बैठी ढाई बच्ची को गिरा दिया। पीड़ित दंपती ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मोहल्ला होली निवासी उत्तम सिंह अपने पत्नी सुषमा व ढाई वर्षीय बच्ची काव्या सिंह के साथ बुधवार की सुबह 11 बजे अपनी शक्ति नगर निवासी बहन के घर जा रहा था। जब बाइक सवार युवक गोशाल रोड पर पहुंचा तो पीछे से स्कूटी गुजरी। जिस चालक युवक एक साथ स्कूटी लहराती हुई चला रहा था। जबकि युवक के दूसरे हाथ में मोबाइल था। बाइक सवार उत्तम सिंह ने युवक से ध्यान से स्कूटी चलाने की बात कही। इस पर युवक आग बबूला हो गया और बाइक सवार दंपती से अभद्रता करना लगा। विरोध करने पर युवक ने उत्तम सिंह के साथ मारपीट की।
साथ ही बाइक में लात मार दी। जिस पर दंपती पर ढाई वर्षीय पुत्री बैठी थी। जो बाइक गिरने के साथ जमीन पर गिर गई। सड़क पर झगड़ा होता देख कुछ लोगों ने पहुंच दोनों पक्षों में अलग किया। घटना की तहरीर उत्तम सिंह ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जबकि घटना की किसी युवक ने मोबाइल से वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गगन के पुत्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।