फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंगलवार को स्कूल खुले पर कम पहुंचे बच्चे

Wed, 27 Nov 2024 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बवाल के तीसरे दिन मंगलवार को तहसील के स्कूल तो खुले लेकिन बच्चों की संख्या कम रही। ज्यादातर अभिभावकों ने मंगलवार को भी स्कूल नहीं भेजा। तनावपूर्ण शांति के चलते स्कूल प्रबंधन और अभिभावक चिंतित हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन भरोसा दिला रहे हैं कि अब शहर में अमन है।
विज्ञापन

आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य यतींद्र भाटी ने बताया कि बवाल का असर शिक्षा पर सीधा पड़ा है। सोमवार को बंद था। लेकिन मंगलवार को जब विद्यालय खुला तो विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। बताया कि फरवरी में बोर्ड परीक्षा है। इसलिए शहर का माहौल जल्द सुधरना चाहिए। ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने बताया कि सामान्य दिनों के मुकाबले स्कूल में बच्चों की संख्या काफी कम रही। सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें