चंदौसी। जिले में पितृ विसर्जन के अवसर पर शनिवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद के सभी संबंधित स्कूलों में पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद