फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 102 परिषदीय स्कूलों में नए भवन का होगा निर्माण, 12 करोड़ जारी

Sun, 04 Feb 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिले के 102 परिषदीय विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। आगामी शैक्षिक सत्र से इन विद्यालयों के पास अपना भवन होगा। शासन से 12 करोड़ रुपये का बजट जारी हो गया है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूची में शामिल विद्यालयों व उनमें उपलब्ध जमीन का डाटा मांगा है। मौत के साये में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों को जल्द नया भवन मिलने की उम्मीद है। इनके अलावा 17 अन्य विद्यालयों में 21 कक्ष और बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

संभल जिले में करीब 1289 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें काफी संख्या में विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में है। बरसात, सर्दी हो या गर्मी, बच्चे इन्हीं भवनों में बैठ कर पढ़ते नजर आते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में 102 परिषदीय विद्यालयों के नये भवन बनाए जाने की अनुमति मिल गई। इसके साथ ही शासन ने विभाग को 12.03 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। इन विद्यालयों में दो कक्ष बरामदे में सहित व एक प्रधानाध्यापक का कक्ष बनना है। जल्द भवन बनाए जाने के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से चिह्नित विद्यालयों में काम कराने के लिए समन्वय के संबंध में प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज अध्यापक का नाम, व्हाट्स एप नंबर, जमीन की स्थिति व विद्यालय परिसर में प्रस्तावित स्थान का फोटो मांगा है। उम्मीद कि आगामी शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही विद्यालयों में निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। एक विद्यालय में भवन के लिए 14 मीटर गुना 14 मीटर जमीन की आवश्यकता होगी।

ब्लॉक सूची में शामिल स्कूलों की संख्या
संभल 30
असमोली 27
पवांसा 18
जुनावई 08
बहजोई 02
गुन्नौर 09
बनियाखेड़ा 08
कुल 102

17 स्कूलों में बनेंगे 21 कक्ष
चंदौसी। जिले में 17 विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर एक या दो पक्ष बरामदे सहित बनाए जाने का प्रस्तावित है। इन विद्यालयों में 21 कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए
जिले के 102 परिषदीय विद्यालयों में भवन बनाए जाने के लिए शासन से बजट मिल चुका है। ये भवन वहां बनाएं जाएंगे, जहां के भवन जर्जर हैं। कार्य कराने के लिए समन्वय स्थापित करने के लिए प्रधानाध्यापक व अन्य सूचना मांगी गई है। जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। -चंद्रशेखर, बीएसए संभल

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

कुरुक्षेत्र।नरेंद्र पांचाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें