फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों में पूरे शिक्षा सत्र में रहा इंतजार, एक भी विद्यार्थी को बैग न मिल पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत 2,23,082 विद्यार्थियों को स्कूल बैग नहीं बांटे गए। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 3.90 करोड़ रुपये बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को सरेंडर किए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में सभी विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग दिया जाना था। इसके लिए निजी संस्था को आर्डर दिए गए थे, लेकिन आपूर्ति में देरी हुई। होली के एक-दो दिन पहल बैग की आपूर्ति की गई। बैग बहजोई में बेसिक शिक्षा विभाग के पास रखे हुए हैं लेकिन इनका न तो सत्यापन हुआ और न ही वितरण किया गया। बैग के भुगतान के लिए आई धनराशि 31 मार्च को सरेंडर कर दी गई क्योंकि बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि विभाग के पास आपूर्तिकर्ता संस्था की ओर से बिल भी पेश नहीं किए गए थे। धनराशि को रोका नहीं जा सकता था। अब बैग बटेंगे या नहीं? इस सवाल पर बीएसए ने कहा कि शासन से गाइडलाइन मांगी गई है। उन्होंने बताया कि बीता सत्र कोरोना में स्कूल नहीं खुले हैं, लेकिन बैग बांटे जाने थे अगर समय से बैग आए तो होते तो अब तक वितरण हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें