फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 11 गांवों में 23 लाख का घपला आया सामने, सचिवों को नोटिस जारी

Sun, 24 Dec 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ब्लॉक क्षेत्र के 11 गांवों में 23.32 लाख रुपये की घपलेबाजी सामने आई है। मामले में चार तत्कालीन और दो वर्तमान सचिवों को नोटिस जारी कर कार्यों को लेकर जवाब मांगा है। डीपीआरओ का कहना है कि यदि सचिव जवाब नहीं देते हैं तो धनराशि को गबन मानते हुए सचिवों का वेतन रोकने के साथ ही एफआईआर तक कराई जाएगी।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों के सचिवों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रीबोर कराने और मरम्मत के नाम पर खातों से 23.32 लाख रुपये की धनराशि निकालने के बाद विकास कार्य नहीं कराए। रीबोर कराए गए हैंडपंप और मरम्मत कार्यों के सत्यापन आख्या मंडलीय कार्यालय से मांगी गई तो सचिवों ने उपलब्ध नहीं कराई। इससे प्रथम दृष्टया माना कि खातों से धनराशि तो निकाली गई, लेकिन मौके पर कोई काम नहीं कराया गया। डीपीआरओ ने मामले में नोटिस जारी कर छह सचिवों से जवाब तलब किया है। इसमें कहा गया है कि सरकारी हैंडपंप रिबोर और मरम्मत की सूची फोटो, प्राक्कलन माप पुस्तिका की छायाप्रति, बिल वाउचर के साथ रिबोर हैंडपंप के संबंध में सहायक अभियंता जल निगम की आख्या सहित कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे व्यय की गई धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों का सत्यापन कराकर आख्या मंडलीय कार्यालय को भेजी जा सके। ऐसा न होने की स्थिति में यह मान लिया जाएगा कि इस धनराशि का गबन कर लिया गया है। जिसके बाद न सिर्फ वेतन रोका जाएगा, बल्कि एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
इन ग्राम पंचायतों में सामने आई घपलेबाजी
संभल ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसापुर सुनवारी में 2.03 लाख रुपये, भटौला में 2.88 लाख रुपये, घुघावली में 4.03 लाख रुपये, हजरतनगर गढ़ी में 3.20 लाख रुपये, अबूनगर में 1.06 लाख रुपये, फिरोजपुर में 1.67 लाख रुपये, फत्तेहउल्ला गंज में 2.51 लाख रुपये, चिमियावली में 1.33 लाख रुपये, फत्तेहपुर देव में 1.34 लाख रुपये, चितावली में 1.64 लाख रुपये और ऐंचवाड़ा डींगर में 1.57 लाख रुपये की घपलेबाजी सामने आई है।
विज्ञापन

00000000
इन ग्राम पंचायत सचिवों को जारी हुआ नोटिस
ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धनराशि की घपलेबाजी सामने आने के बाद ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार, भुवनेश सिंह, सालिम अली, अरुण कुमार यादव, विकास कुमार, धीरेंद्र औलख को नोटिस जारी कर किया गया है। 
00000000
पहले भी छह गांवों में सामने आई थी धांधली
संभल ब्लॉक क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में पहले घपलेबाजी सामने आ चुकी है। अब 11 और पंचायतों में सामने आई है। कुल 17 ग्राम पंचायतों के दस सचिवों को नोटिस जारी हुआ। घपलेबाजी के अंदेशे में धनराशि भी बढ़कर 47.66 लाख पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें