फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड यात्रा को देखते हुए संभल जनपद में पुलिस और प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया जाएगा। सुरक्षा को देखते हुए कांवड मार्ग पर भारी व व्यवसायिक वाहन (ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर ट्राली, सभी मालवाहक वाहन आदि) को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को शिवालयों पर जलाभिषेक होता है और कांवड़ यात्रा भी आती है। इसके मद्देनजर सावन मास के प्रत्येक शनिवार को सुबह आठ बजे से सोमवार की शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। शिवरात्रि 26 जुलाई को है। इसके लिए 23 जुलाई से 26 जुलाई शाम आठ बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा।
इन मार्गों से गुजारा जाएगा ट्रैफिक
- मुुरादाबाद से संभल होकर जाने वाला यातायात : यातायात को चौधरी सराय चौकी से वाया खिरनी तिराहा, गवां से केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा से इंद्रा चौक बबराला से नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा होकर गंतव्य को जाएगा।
विज्ञापन

- मुरादाबाद से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : यातायात को बिलारी से सिरसी, हजरतनगर गढ़ी होकर संभल में चौधरी सराय से खिरनी तिराहा, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- बदायूं से चंदौसी होकर दिल्ली, अलीगढ़, आगरा जाने वाला यातायात : यातायात चंदौसी में धन्नमूल तिराहे से चंदौसी बाईपास सिम्स कालेज बाईपास (बहजोई रोड) से संभल तिराहा होते संभल, चौधरी सराय चौकी से खिरनी तिराहा, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- इस्लामनगर (बदायूं) रोड से दिल्ली, अलीगढ़ जाने वाला यातायात : यातायात को बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिकटा रोड से रजपुरा से नूरपुर तिराहा, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल से चंदौसी, संभल, मुरादाबाद को जाने वाला यातायात : यातायात को नरौरा पुल से नेहरू चौक गुन्नौर, चौधरी सराय चौराहा संभल से चंदौसी चौराहा संभल होकर गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- दिल्ली-अलीगढ़ से नरौरा पुल की ओर से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ की ओर जाने वाला यातायात : यातायात को नेहरू चौक गुन्नौर से सहवान, बदायूं होते हुए बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ को भेजा जाएगा। सहसवान, बदायूं की ओर से आने वाले यातायात को दिल्ली के लिए नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा।
- चंदौसी से राजघाट-बबराला मार्ग: चंदौसी से बहजोई पाठकपुर, धनारी गांव कैल, इंद्रा चौक बबराला राजघाट तक कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेगा।
- जोया से बहजोई मार्ग : जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमोली से संभल ओर तथा संभल से पातालेश्वर मंदिर थाना हयातनगर से बहजोई मार्ग पर कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेेगा।
- चौधरी सराय चौराहा संभल से सैदनंगली-गजरौला मार्ग : चौधरी चौराहा से सैदनंगली-हसनपुर-गजरौला मार्ग पर किसी भी भारी, व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- नेहरू चौक थाना गुन्नौर से इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग : इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग भारी एवं व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर आवागमन करेंगे। राजघाट इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहे तक रोड के आधे भाग में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। इस मार्ग पर बैरियर तथा रोड लाइन के द्वारा रोड का विभाजन (मार्क) किया जाएगा। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए हैवी ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा।
डायवर्जन प्वाइंट
- नुरपुर तिराहा थाना गुन्नौर।
- नेहरू चौक गुन्नौर।
- केसरपुर तिराहा थाना रजपुरा।
-इस्लामनर चौराहा थाना बहजोई।
- संभल तिराहा चंदौसी थाना चंदौसी।
- नया बाइपास सिम्स कॉलेज थाना चंदौसी।
- चौधरी सराय चौराहा थाना संभल।
- चंदौसी चौराहा संभल।
- सिरसी बिलारी तिराहा थाना हजरतनगर गढ़ी।
कांवड़ यात्रा और सावन सोमवार को जलाभिषेक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यह प्रत्येक शनिवार को सुबह को आठ से सोमवार की शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। सभी डायवर्ट प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

अनुज मलिक, यातायात प्रभारी निरीक्षक संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें