फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनाए गए नौ डायवर्जन प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को देखते हुए संभल जनपद में पुलिस और प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए कांवड मार्ग पर भारी व व्यवसायिक वाहन (ट्रक, कैंटर, बस, ट्रैक्टर ट्राली, सभी मालवाहक वाहन आदि) को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात है। शनिवार की सुबह से लागू यह रूट डायवर्जन अब सोमवार की शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। जिले के यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में भारी व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग के लिए पांच स्थल भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इन मार्गों से गुजारा जाएगा ट्रैफिक
मुरादाबाद चंदौसी की ओर से अलीगढ़, आगरा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को चंदौसी से चौधरी सराय चौकी से खिरनी तिराहा, गवां, केसरपुर तिराहा, रजपुरा, नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा। बदायूं इस्लामनगर बहजोई से अलीगढ़, आगरा जाने वाले वाहनों को बहजोई में इस्लामनगर चौराहा से संभल तिराहा बहजोई से बेहटा जयसिंह चौराहा, टिकटा रोड से रजपुरा से नूरपुर तिराहा, इंद्रा चौक बबराला, नेहरू चौक गुन्नौर से नरौरा की ओर भेजा जाएगा। चंदौसी से बहजोई पाठकपुर, धनारी गांव कैल, इंद्रा चौक बबराला राजघाट तक कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेगा। इसके अलावा जोया मार्ग पर मनोटा पुल से असमोली से संभल ओर तथा संभल से पातालेश्वर मंदिर थाना हयातनगर से बहजोई मार्ग पर कोई भी भारी व्यवसायिक वाहन नहीं चलेेगा। वहीं इंद्रा चौक बबराला से नूरपुर तिराहा रजपुरा मार्ग भारी एवं व्यवसायिक वाहन सिंगल (वन-वे) मार्ग पर आवागमन करेंगे।
यह बनाए गए हैं डायवर्जन प्वाइंट
-नुरपुर तिराहा थाना गुन्नौर।
-नेहरू चौक गुन्नौर।
-केसरपुर तिराहा थाना रजपुरा।
-इस्लामनर चौराहा थाना बहजोई।
-संभल तिराहा चंदौसी थाना चंदौसी।
-नया बाइपास सिम्स कॉलेज थाना चंदौसी।
-चौधरी सराय चौराहा थाना संभल।
-चंदौसी चौराहा संभल।
-सिरसी बिलारी तिराहा थाना हजरतनगर गढ़ी।
सावन के सोमवार को जलाभिषेक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। शनिवार को सुबह को आठ से सोमवार की शाम पांच बजे तक यह लागू रहेगा। सभी डायवर्ट प्वाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज मलिक, यातायात प्रभारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें