फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : गंदे पानी से गुजरने को मजबूर होंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर और बाहर सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा। इस पर लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से सावन माह प्रारंभ हो रहा है। गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन माह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। पिछले काफी समय से नाले गंदगी से अटे हैं जिससे प्राचीन शिव मंदिर परिसर और बाहर सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। सावन माह को भी लेकर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। ऐसे में सावन माह में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा जबकि मंदिर परिसर में भरे गंदे को बाहर निकालने का कार्य श्रद्धालुओं द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि ब्लॉक के अधिकारियों और ग्राम प्रधान से शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
वहीं बहजोई में नगर समेत आसपास के ग्रामीण अंचलों से सावन माह में सादातबाड़ी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचेंगे। बहजोई से सादातबाड़ी मार्ग कई स्थानों पर जर्जर है और सड़क किनारे कूड़े के घूर बने हैं। संबंधित अफसरों की ओर से जर्जर सड़कों व कूड़े के घूरों को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। बहजोई से निकलते ही कुछ दूरी पर सड़क कई स्थानों पर किनारे से टूटी हुई है। गांव सुल्तानपुर में सड़क बीच में से टूटी होने के कारण आसपास के नाले-नालियों का पानी जमा हो जाता है। मदारा गांव में भी सड़क किनारे गंदे पानी का जमाव रहता है। ऐसे में पूजा-अर्चना को जाने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें