फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सावन आज से, रुट डायवर्जन एक से लागू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सावन की शुरुआत आज से हो रही है लेकिन रूट डायवर्जन एक अगस्त से लागू होगा। पहला सोमवार 3 अगस्त को है। पूरे माह में चार सोमवार ऐसे आएंगे, जब तमाम भक्त गंगा घाटों से जल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में लोग राजघाट बबराला, अनूपशहर, ब्रजघाट, हरिद्वार आदि से जल भरकर लाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के सादातबाड़ी, बेरनी शिव मंदिर, प्रकटेश्वर महादेव मंदिर फत्तेहपुर भाऊ, झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी, पातालेश्वर महादेव मंदिर, वंश गोपाल कल्किधाम बेनीपुर चक, संतोषपुरी आश्रम अट्टा अतौरा में भीड़ रहेगी। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा और रूट डायवर्ट का प्लान तैयार है। जिले में प्रत्येक शनिवार की सुबह 8 बजे से सोमवार शाम छह बजे तक रूट डायवर्ट लागू रहेगा।
कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्ट के दौरान सभी भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। यह सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से होकर जाएंगे, जबकि बाइक, कार और अन्य छोटे निजी वाहनों का संचालन जारी रहेगा। यदि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ अधिक बढ़ती है तो प्रशासन छोटे वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट कर सकता है। सभी प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन की तैयारी कर ली गई है। सावन माह में प्रत्येक शनिवार की सुबह से सोमवार की शाम तक निर्धारित कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्ट रखा जाएगा। सभी भारी वाहनों का इन मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। अन्य मार्गों से इन वाहनों को गुजारा जाएगा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए इसमें फेरबदल किया जा सकता है।
विज्ञापन

केके बिश्नोई, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें