फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में युवक के धर्म परिवर्तन से संभल में गुस्सा

Thu, 30 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
एक कंपनी ने 50,000 लोगों को नौकरी से निकाला - फोटो : Reuters
विज्ञापन
नौकरी करने गए नगर के युवक के सऊदी अरब में धर्म परिवर्तन कराए जाने वीडियो वायरल हुआ है। इससे नगर के लोगों में गुस्‍सा है। आक्रोशित लोगों ने युवक के पिता के संग असमोली थाने में तहरीर देकर गांव के कुछ युवकों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। लेकिन, पुलिस ने घटनास्थल सऊदी अरब का बताकर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


शाहपुर सिरपुड़ा निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि गांव के तमाम युवक सऊदी अरब में काम करते हैं। दो तीन युवकों के कहने पर उन्होंने अपने बेटे सोनपाल को भी नौकरी पर भेजने का मन बना लिया था। उनका बेटा 5 जून 2015 को गया था। इसमें 29 जून को उस वक्त नया मोड़ आया जब गांव के कुछ युवक आपस में बात करते हुए कह रहे थे कि सोनपाल ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस संबंध में तो फेसबुक पर वीडियो अपलोड है।

गोपाल सिंह ने कहा कि पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ पर  जब उसने अपनी आंखों से वीडियो देखा तो यकीन होने लगा। इसके बाद अपने बेटे से फोन पर बातचीत की। लेकिन, वह इस संबंध में कुछ नहीं बता पा रहा थ्‍ाा। जब वह बेटे से बातचीत कर रहा था तो उसके दोस्त ने फोन ले लिया और पहले कहा कि मजाक है लेकिन जब उसने सख्ती की तो उसने हकीकत स्वीकार कर ली। गांव के ही युवक ने सऊदी अरब से फोन पर स्वीकार किया कि बेटे सोनपाल को कलमा पढ़वाया जा चुका है।
विज्ञापन


अब वह मुस्लिमों की तरह रहता है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक ने धर्म परिवर्तन खुद किया या कराया गया? इस बारे में तब तक कोई बात नहीं कही जा सकती है जब तक वह खुद यहां पर न आए। घटना स्थल सऊदी अरब का है। इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें