सत्यव्रत पुलिस चौकी पर प्रभारी की तैनाती की, 58 दरोगा व तीन इंस्पेक्टर के क्षेत्र भी बदले
जामा मस्जिद के नजदीक निर्माण हो रही सत्यव्रत पुलिस चौकी पर प्रभारी की नियुक्ति कर दी गई है। एसपी ने यह जिम्मेदारी मोहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी के प्रभारी रहे आशीष कुमार तोमर को दी गई है। इसके अलावा एसपी ने 58 दरोगा और तीन इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले हैं।
संभल कोतवाली के अपराध निरीक्षक हारून खान और बहजोई थाने के अपराध निरीक्षक प्रशांत कुमार को लाइन हाजिर किया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा को संभल कोतवाली में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी है। एसपी ने बताया कि मजबूत कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।