यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में असमोली विधानसभा का अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
असमोली विधानसभा में किसानों से बातचीत के दौरान कई लोगों ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ गए हैं लेकिन गन्ना के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। किसानों ने कहा कि गन्ने के दाम बढ़ने चाहिए। अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि कानून- व्यवस्था बहुत अच्छी चल रही है लेकिन सरकार को किसानों को लेकर सोचना चाहिए। खाद की किल्लत को लेकर अनिल ने कहा कि खाद तो मिलती है लेकिन उसमें बहुत दुक्कत होती है। सरकार की कार्यशैली बहुत अच्छी है लेकिन किसानों को लेकर थोड़ी दिक्कत है। वहीं सुमित रावत ने शिक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों का सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना चाहिए। वहीं पवन कुमार ने कहा कि सड़कें बननी चाहिए।
असमोली के मुस्लिम मतदाताओं से चर्चा
असमोली विधानसभा क्षेत्र में बातचीत के दौरान रईस अहमद ने कहा कि काम अच्छा चल रहा है। वहीं मुख्तार अहमद ने स्थानीय विधायक को लेकर नाराजगी जताई। नासिर नाम के एक शख्स ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 2027 में फिर से योगी सरकार आएगी। यूपी में बीजेपी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। बिजली को लेकर उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई तब बिजली व्यवस्था बहुत अच्छी हुई है। कानून- व्यवस्था भी बहुत अच्छी है। वहीं जमशेद अंसारी ने भी सपा के स्थानीय विधायक को लेकर नाराजगी जताई। अंसारी ने भी योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बहुत चल रही है।
असमोली में किन मुद्दों पर वोट करेंगे मतदाता
असमोली विधानसभा में बातचीत के दौरान युवा सचिन कुमार ने कहा कि जो सरकार रोजगार देगी युवा उसी को वोट देगी। कानून-व्यवस्था भी अच्छी होनी चाहिए। सचिन ने आगे कहा कि इस सरकार में तो कानून-व्यवस्था अच्छी चल रही है। वहीं दीपक ने शिक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में शिक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। आगे बातचीत के दौरान भी युवाओं ने शिक्षा का मुद्दा उठाया। वीडियो में देखें पूरी बातचीत।