फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मनचलों ने सरेबाजार की छेड़छाड़

Sun, 12 Feb 2017 01:57 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोर सुनकर  आसपास के लोग आए तो मनचले भाग निकले। पीड़ित युवती ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। देरशाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार शनिवार को खरीदारी के लिए रजपुरा पैंठ बाजार आया था। इनके साथ एक युवती भी थी। इसी बीच तीन युवक आए और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। पहले तो युवती चुप रही, लेकिन जब वह नहीं माने तो उसने शोर मचाया, तो परिवार व आसपास के लोग भी वहां आ गए।

 लोगों को आते देख युवक भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कस्बे के रहने वाले है, लेकिन उनके खिलाफ कोई बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिवार ने हालांकि हिम्मत जुटाकर पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मनचलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मनचलों का हौसला इतना ज्यादा है कि वह राह चलती युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं।  पुलिस कार्रवाई न होने से भी इनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें