फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई को हराकर सरायतरीन (संभल) सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ऑल यूपी चैंलेज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर सरायतरीन (संभल) की टीम ने बहजोई को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। वहीं, सरायतरीन के खिलाड़ी शेखर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ा मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बहजोई के कप्तान शिवम रस्तोगी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बहजोई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 122 रन का लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में मैदान पर उतरी सरायतरीन (संभल) की टीम के बल्लेबाजों ने छक्के व चौकों की मदद से 16.3 ओवर में दो विकेट खोकर 126 रन बनाए और टीम को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दिलाई।
सरायतरीन (संभल) के खिलाड़ी शेखर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायर अंकुर गुर्जर व तरुण वाष्र्णेय रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू व राजू गिरि ने तथा स्कोरिंग सुएब ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी समेत अय्यूब पहलवान, सुमित कुमार व अनंत कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



दो दिन रद्द रहेंगे टूर्नामेंट के मैच
आयोजक नवदीप बंटी ने बताया कि बड़ा मैदान पर हो रहे ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच 9 व 10 फरवरी को रद्द रहेंगे। इसके बाद मैच पुन: शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें