फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सारथी एप का सर्वर डाउन, 300 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस अटके

Sat, 18 May 2024 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बीते दो दिनों से लाइसेंस बनवाने का पोर्टल सारथी एप का सर्वर डाउन है। इस कारण लाइसेंस बनवाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। इस कारण वे लोग साइबर कैफे के चक्कर भी काट रहे हैं। विभागीय कार्य भी नहीं हो पा रहा है। यह समस्या शासन स्तर से ही बनी हुई है। इसलिए मजबूरन लोग बिना कार्य कराए ही वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

सारथी एप के बाधित होने से समस्या यह भी आ रही है कि आवेदन करने वालों की फीस भी अटक रही है। एआरटीओ का कहना है कि यह समस्या शनिवार तक रहेगी। सर्वर डाउन होने के चलते दो दिनों से लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस के लिए लोगों को अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है, लाइसेंस रिन्युअल का आवेदन भी नहीं हो पा रहा है। आम तौर पर एक दिन में करीब 100 लर्नर और 66 परमानेंट लाइसेंस बनते हैं। परमानेंट लाइसेंस के लिए फिर से तिथि तय की जाएगी।

वेबसाइट में कुछ बदलाव और नई चीजें जोड़ी जा रही हैं। इस कारण संभल ही नहीं पूरे यूपी में लाइसेंस का सारथी सर्वर डाउन चल रहा है। यह समस्या 18 मई तक रहेगी। जिनके आवेदन की तिथि पर कार्य नहीं हुआ है उनको अगली तिथि दी जाएगी। -डॉ.पीके सरोज, एआरटीओ (प्रशासन) संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें