फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हैकफ्लक्स में सरस्वती विद्या मंदिर संभल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हैकफ्लक्स 2.0 हैकाथॉन में सरस्वती विद्या मंदिर संभल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल चंदौसी दूसरे और मेजबान बाल विद्या मंदिर संभल तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हैकफ्लक्स में न्यू सत्यम एकेडमी, आरआरके स्कूल, भगत जी इंटरनेशनल, सिल्वर स्टोन, सरस्वती विद्या मंदिर, पीएम श्री यूपीएस, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल और बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय के एटीएल मेंटर आलोक राय ने बताया कि हैकाथॉन ने विद्यार्थियों को विचारों को तकनीकी समाधानों में बदलने का अनुभव दिए।
यह आयोजन टीम के साथ मिलकर काम करने का व्यावहारिक अवसर भी था। निर्णायक के रूप में गिटहब विशेषज्ञ प्रियांशी राय और बीटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के विद्यार्थी यशवर्धन पंवार ने भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और रचनात्मक विचारों को व्यावहारिक समाधानों में बदलने में सहयोग दिया।
विज्ञापन

नवाचार और भविष्य की तैयारी
बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने कहा कि आज के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का केवल उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोजन का प्रबंधन नस्पर्शी शर्मा, फाज खान और हानिया परवीन ने किया। विद्यालय के प्रबंधक अमिताभ गर्ग ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि संभल जैसे शहरों में तकनीक आधारित नवाचारपरक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें