संभल के रायसत्ती बिजली घर पर विरोध प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल के हिलाली सराय में लोग बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या को लेकर सपा के जिला सचिव कार्यकर्ताओं के साथ रायसत्ती बिजली घर पहुंच गए। इस दौरान एसडीओ शहर से मुलाकात की। एसडीओ ने जेई से मामले के निस्तारण के लिए कहा। जब सपाइयों ने अपनी बात जेई के सामने रखी तो उन्होंने सपाइयों को उल्टी बातें कहीं। साथ ही कहा कि अधिकारी संभल के नाम से केबिल नहीं देते हैं। इस बात पर सपाई भड़क गए और विरोध प्रदर्शन किया।
शनिवार को सपा के जिला सचिव सईद अख्तर ईसराइली कार्यकर्ताओं के साथ बिजली समस्या को लेकर एसडीओ शहर यशपाल सिंह से मिले थे। एसडीओ को सपाइयों ने बताया कि हिलाली सराय में जर्जर तार हैं। आए दिन इन जर्जर तारों में फाल्ट हो जाते हैं और बिजली गुल हो जाती है। बताया कि सर्दी की रातों में बिजली गुल होने से चोरी की घटनाओं का अंदेशा बढ़ जाता है। इसलिए इस समस्या को दुरुस्त किया जाए। एसडीओ ने सपाइयों की समस्या के निस्तारण के लिए जेई को बुलाया।
सपाइयों का आरोप है कि जेई ने कहा कि संभल के नाम पर अधिकारी तार नहीं देते। अधिकारी कहते हैं कि संभल में चोरी होती है। जेई की इन बातों से सपाइयों में रोष पनप गया। जेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और तार दुरुस्त कराने की मांग की। इस दौरान हाफिज वसीम, शुऐब, फहीम, जमशेद, उवैस, हसन, अम्बर ईसराइली, फैसल, इकबाल अंसारी, नाजिम, हाफिज जुबैर, अजमत, मीनू, रिजवान, अहसान तुर्की, अनीस अहमद, फरीद अंसारी, जावेद खां, वसीम खां आदि मौजूद रहे।