फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि बिल को लेकर सपाइयों ने रैली निकाल जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। तीन कृषि कानूनों के विरोध में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर बैलगाड़ी व बाइक रैली निकाली। रैली गांव घोंसली रामसहाय, कादराबाद सहित कई गांवों से होकर बैरपुर मेहराजी में जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, सपा नेता नईम उल हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली गांव घोंसला के अमन चौराहे से प्रारंभ होकर कादराबाद, हुल्काबाद, गनेशपुर, नसीरपुर, देवर कंचन, सिमरई, ढडूमरा आदि गांवों का भ्रमण कर गांव बैरपुर मेहराजी के बस स्टैंड पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार ने जो कानून बनाया है, पार्टी इसका विरोध करती है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवराज सिंह यादव, अशोक कुमार यादव, कप्तान सिंह, नत्थू सिंह, रूमी मियां, कोकब मियां, मन्नान मियां, ओंकार सिंह यादव, सुनील कुमार यादव, राधेश्याम गुप्ता, विकास यादव, अमन यादव, राजेश कुमार यादव, चंद्रकेश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें