फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के विरोध में सपाइयों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट के विरोध में सपाइयों ने हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च गुन्नौर अस्पताल से प्रारंभ होकर ब्लाक कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। पैदल मार्च के बाद सपा नेता अमित यादव ने कहा कि अखिलेश यादव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत होना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
विज्ञापन

यह मुकदमा सरकार द्वारा फर्जी तरीके से और पत्रकारों को आगे कर लिखवा गया है। सभी सपाई इस मुकदमे की निंदा करते हैं। शीघ्र ही मुकदमा वापस लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर शरद यादव, पप्पू गुप्ता, लकी उस्मानी, सुधीर शर्मा, शमीम अहमद, वीर सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद यादव, रविंद्र सिंह, उपेंद्र यादव, रुपेश यादव, पवन यादव, दिनेश यादव, हरज्ञान यादव, सत्य प्रकाश, नसीम अहमद, असगर अली आदि सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें