फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी का छापा, बंद हुईं दुकानें

Thu, 25 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 मिलावटखोरी रोकने के लिए बुधवार को संभल के चमनसराय बाजार में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन के नेतृत्व में छापा मारा गया। सरसों के तेल नमूने भरे गए। जब वह अपनी टीम के साथ छापेमारी कर रहे थे। उस वक्त आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंदकर लीं। वहीं एक दुकान से नमूना भरा गया। कारोबार दो ढाई घंटे तक प्रभावित हुआ।  




जिलाधिकारी कार्यालय में मिलावटखोरी को लेकर दो शिकायतें की गईं थीं। शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने टीम गठित की थी और यही टीम बुधवार को चेकिंग करने पहुंची। टीम सबसे पहले एसडीएम जेबी सिंह से मिली।
विज्ञापन



इसके बाद कोतवाली पुलिस को अपने साथ लिया और चमनसराय में घी-तेल, रिफाइंड के थोक विक्रेता के सुभाष चंद्र के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जब टीम छापेमारी कर रही थी आसपास के दुकानदारों को कार्रवाई के भय से दुकानें बंद कर लीं।  टीम ने सरसों के तेल के नमूने भरे हैं।
विज्ञापन



मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कलामुद्दीन ने बताया कि दो शिकायतें आईं लेकिन एक ही दुकानदार के यहां नमूना भरा जा सका है क्योंकि दुकानें बंद हो गईं थीं। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में फिर चेकिंग की जाएगी ताकि मिलावटखोरी को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें