फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के विवादित बयान को समीना ने बताया शर्मनाक

Wed, 14 Mar 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
बहुविवाह रोकने के मुद्दे पर सपा विधायक का नजरिया संभल की समीना को अखर गया। समीना ने कहा कि सपा के एक विधायक ने टीवी पर डिबेट के दौरान बहुविवाह रोकने की वकालत करने के बजाय मुद्दे को दूसरी ओर मोड़ने का प्रयास किया। समीना का कहना है कि महिलाओं की इज्जत की बात तो दूर है अब उनके खिलाफ असंसदीय बात कही जा रही है। आखिर सपा नेता महिलाओं से चाहते क्या हैं।
विज्ञापन


संभल की मूल निवासी समीना दिल्ली में रहती हैं। दो बार तीन तलाक झेलने के बाद उन्होंने हाल में ही हलाला और बहुविवाह के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मुस्लिम महिलाओं के मुद्दों पर उनकी याचिका के बाद उन्हेें सोशल मीडिया में वह सुर्खिंयां बटोर रहीं हैं। कुछ लोग उनके खिलाफ कमेंट कर रहे हैं तो कुछ उनके समर्थन में भी उतर आए हैं। कई शहरों से उनके पास फोन आ रहे हैं। वहीं इन्हें इलेक्ट्रानिक मीडिया द्वारा हलाला के बारे में आयोजित बहस में भी जगह मिलने लगी है। समीना ने बताया कि वह सोमवार को एक टीवी चैनल की डिबेट में गईं थीं जिसमें एक सपा नेता थे और बीजेपी के भी दिग्गज नेता थे।

डिबेट में हलाला और बहु विवाह के सवाल पर चर्चा में सपा नेता ने मुस्लिम महिलाओं के हालात पर हमदर्दी जताने के बजाए उल्टे शर्मनाक आक्षेप किए हैं। इसका वह पार्टी नेतृत्व से जवाब मांगेंगी। वहीं यह पूछना चाहेंगी कि नेता आखिर महिलाओं से चाहते क्या हैं?
विज्ञापन


सपा नेता का बयान आहत करने वाला है। मैंने इस पर आपत्ति की है। जब नेता ऐसी सोच रखेंगे तो महिलाओं का सम्मान कौन करेगा। वह महिलाओं की स्थिति में सुधार की बात करते तो अच्छा होता लेकिन उनके द्वारा तो रखैल रखे जाने का मुद्दा उठाया जा रहा है। इससे में मैं कतई सहमत नहीं हूं। महिलाओं उत्पीड़न और कुरीतियों से मुक्ति मिलनी चाहिए। उनके लिए बराबरी का हक जो संविधान ने दिया है वह हर कीमत पर मिलना चाहिए। मुझे सुप्रीम कोर्ट से न्याय की उम्मीद है। सपा नेता ने जो टिप्पढ़ी की है इसे में अदालत के सामने रखने का प्रयास करूंगी।

याचिकाकर्ता समीना ने बताया कि एक पत्नी के रहते दूसरी शादी पर रोक लगनी चाहिए क्योंकि ऐसे में बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। मैं मुस्लिमों मर्दों के बहुविवाह पर रोक की मांग करती हूं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें