फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल के युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में हादसे के दौरान जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/रजपुरा। हरियाणा में मजदूरी करने गए छात्र की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शव गांव पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े और ग्रामीणों का भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी रामपत के 18 वर्षीय बेटे संतोष की हरियाणा के गुरुग्राम में हादसे के दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए गया था। मजदूरी करते समय दीवार गिर गई। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
शनिवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा दसवीं कक्षा का छात्र था। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद चल रहे थे। इसलिए मजदूरी करने के लिए चला गया था। मजदूरी करने के दौरान ही हादसे का शिकार हो गया। वहीं दूसरी ओर बेटे की मौत से आहत मां हरप्यारी बेसुध हो गई। ग्रामीणों का भी शव देखने के लिए तांता लग गया। रविवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें