फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: पंजाब में नदी किनारे नहाते समय बहा संभल का युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पंजाब में नागल स्टेशन के नजदीक नदी में नहाते समय संभल के गांव बेटला निवासी दानिश (20) पुत्र शाहिद शुक्रवार की सुबह बह गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युवक की तलाश पुलिस करा रही है। परिजनों को रोरो कर बुरा हाल है। युवक के पिता शाहिद ने बताया कि उनका बेटा दानिश एटीएम बनाने वाली एक कंपनी में गांव निवासी ही आजाद के साथ काम करता था।
विज्ञापन

बताया कि पंद्रह दिन पहले वह दोनों घर से दिल्ली गए थे। कंपनी ने उन दोनों को पंजाब में एटीएम मशीन लगाने भेजा था। शुक्रवार को पंजाब में नागल स्टेशन के नजदीक वह दोनों एक बैंक की एटीएम मशीन लगाने पहुंच गए। बैंक के बराबर से ही एक नदी बह रही थी। शुक्रवार की दोपहर दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय दानिश गहरे पानी में चला गया और बह गया। उसके साथी आजाद ने देखा तो शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर अन्य लोग भी वहां आ गए, लेकिन तब तक दानिश बह चुका था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे काफी तलाश कराया, लेकिन शनिवार की शाम तक कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें