फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाबरी मस्जिद और दिल्ली जामा मस्जिद से भी पहले की है संभल की जामा मस्जिद

Thu, 21 Nov 2024 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जामा मस्जिद की प्राचीनता इससे ही स्पष्ट हो रही कि वह दिल्ली की जामा मस्जिद और अयोध्या की बाबरी मस्जिद से भी पहले बनाई गई थी। संभल जामा मस्जिद को 1526 में निर्माण किया गया था। जबकि अयोध्या में बाबरी मस्जिद 1527 में निर्माण हुई थी। यह दोनों ही मस्जिद बाबर के शासनकाल में बनकर तैयार हुई थीं। इसके बाद दिल्ली की जामा मस्जिद 1656 में शाहजहां द्वारा बनवाई गई थी। शाहजहां ने ही लाल किला 1548 में निर्माण कराया था। हालांकि नींव उसी 1538 में रख दी गई थी। देश की प्राचीन और भव्य इमारतों से पहले संभल की जामा मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसका प्रमाण पुरातत्व विभाग के रिकॉर्ड में भी मिलता है। जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट का कहना है कि सही निर्माण की तारीख 1526 ई ही है। इसका जिक्र कई किताबों में मिलता है। बाबर के शासनकाल के दौरान ही इसका निर्माण किया गया था। वहीं दूसरी ओर हिंदू पक्ष मंदिर खंडित कर 1527 में मस्जिद का निर्माण करने का दावा कर रहा है। इन तथ्यों और दावों के लिए न्यायालय सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें